
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दो सीटों से ताल ठोंकने जा रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने उनके चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों सीटों से चुनाव लडऩे की अनुमति दे दी। शुक्रवार को ही सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीटे से नामांकन दाखिल किया था और अब सोमवार को बादामी निर्वाचन क्षेत्र से पर्चा भरेंगे।
दो सीट से इसलिए लड़ेंगे चुनाव
सिद्दारामैया ने कांग्रेस अध्यक्ष से राहुल गांधी से अपील की थी कि उन्हें चामुंडेश्वरी के अलावा बादामी सीट से भी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। खबर है कि उन्होंने कहा कि उनके बादामी सीट से चुनाव लड़ने पर पार्टी को मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में लाभ होगा, वहीं चामुंडेश्वरी उनकी परंपरागत सीट रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी को नामांकन से रोक
सिद्धारमैया के पुत्र डॉ यतीन्द्र ने अपने पहले ही फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया था कि उनके पिता बादामी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे और 23 अप्रैल को नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे। सिद्धारमैया की दावेदारी से पहले कांग्रेस ने बदामी सीट से डॉक्टर देवराज पाटिल का नाम घोषित कर रखा था, लेकिन पार्टी ने पाटिल को नामांकन दाखिल करने से अभी मना कर दिया था।
चामुंडेश्वरी सीट पर सात बार लड़ चुके सिद्धारामैया
बता दें सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूात चामुंडेश्वरी सीट से ही की थी। यहां से वे सात बार चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें पांच बार वह विजयी रहे हैं। 2008 में सिद्धारामैया ने वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
27 मार्च को 224 सीटों के लिए मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा। चुनाव एक ही चरण में होंगे। चुनाव के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 अप्रेल है और 25 अप्रेल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 27 अप्रेल तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं।
Published on:
21 Apr 2018 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
