2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह और सीएम योगी का रायबरेली में कांग्रेस पर हमला, कहा- हिंदू आतंकवाद कहने पर माफी मांगे राहुल

रायबरेली की जनता ने आजादी के बाद से सिर्फ परिवारवाद देखा है, परंतु विकास नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Apr 2018, 6:10 PM IST

Amit Shah

Amit Shah

रायबरेली. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली में शामिल होने के लिए आज रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ हुंकार भरी व 2019 में नरेंद्र मोदी के दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनने का दावा किया। रायबरेली में अमित शाह के स्वागत में बड़ा आयोजन किया गया। अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, लेकिन इसी दौरान मंच के पास ही आग लग गई, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद दमकल व अन्‍य कर्मियों ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस से पार्षद दिनेश प्रताप सिंह समेत उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

जनता ने देखा परिवारवाद, नहीं देखा विकास-

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली की जनता ने आजादी के बाद से सिर्फ परिवारवाद देखा है, परंतु विकास नहीं। हम यहां लोगों को परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे और इस इलाके का विकास करेंगे। किसानों की फसल पर शाह ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद यूपी के किसानों को अपनी फसल के सही मूल्य मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को गैस कनेक्शन और गरीबों को शौचालय दिए हैं। एक साल के अंदर योगी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का बड़ा कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लाखों लोगों का मेडिकल बीमा कराने का प्रावधान किया गया है।

हिंदू आतंकवाद कहने पर माफी मांगे कांग्रेस-

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि रायबरेली के लोगों ने वर्षों तक कांग्रेस को जिताया है। अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद कहने पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए। वहीं मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी किया गया, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ये बताएं कि क्या कांग्रेस हिंदू आतंकवाद कहने पर माफी मांगेगी। अमित ने आगे कहा कि राहुल गांधी देश में कहीं भी जाएंगे, लोग भगवा आतंकवाद पर माफी मांगने के लिए कहेंगे।

जब कुछ अच्छा होता है तो अर्चने आती हैं-

अभी थोड़ी देर पहले यहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थई थी, तो सभी मीडिया वाले उसे दिखाने लगे थे। जब कभी कुछ अच्छा होने वाला होता है तो उससे पहले कुछ अर्चने जरूर आती हैं। यह संकेत है कि रायबरेली में कुछ बड़ा होने वाला है।

योगी सरकार में यूपी में है कानून का राज-

अमित शाह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि अब यूपी में कानून का राज कायम है। योगी सरकार यूपी को देश का नंबर 1 राज्य बनाएगी। शाह ने आगे कहा कि आज देश में 20 सरकारें नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं। नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने तीन वर्षों में यूपी की दिशा और दशा बदल दी है।

सीएम योगी ने कहा- आग के पीछे कांग्रेस का हाथ-

जनसभा को सम्बोधित करने से पहले यहां एक पंडाल में आग लग गई थी। इस पर सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जनसभा में लगी आग के पीछे कांग्रेस की साजिश है। सीेएम योगी ने कहा कि नेहरु परिवार की चार पीढ़ियों ने रायबरेली का कोई विकास नहीं किया। जज लोया की मौत के मामले में सीएम योगी ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि इस केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस की साजिश बेनकाब हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2019 में दोबारा पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।