27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणाम: कांग्रेस को बड़ा झटका, चामुंडेश्वरी सीट से हारे सिद्धारमैया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव हार गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 15 May 2018, 1:52 PM IST

siddaramaiah

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ज्यादातर रुझान आ चुके हैं। यहां भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया खुद चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव हार गए हैं। हालांकि, बदामी सीट से सिद्धरमैया आगे चल रहे हैं। सिद्धरमैया को जनता दल सेक्युलर पार्टी के जी. टी. देवगौड़ा ने 30 हजार वोटों से हराया है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: इस जीत के साथ सच हो गई कांग्रेस के लिए की गई पीएम मोदी की ये भविष्यवाणी

112 सीटों पर भाजपा आगे

वहीं, शुरुआती रुझानों में भाजपा 112 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 65 सीटों पर जबकि 39 स्‍थानों पर जेडीएस आगे है। करीब 10 सालों बाद दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी का एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है। गौरतलब है कि 222 सीटों पर पड़े मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। चुनाव परिणाम इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है कि कर्नाटक का चुनाव कई लोगों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव में टूटा 61 साल पुराना यह रिकॉर्ड, 1957 में हुआ था ऐसा कमाल

भाजपा में खुशी की लहर

वहीं, अब तक के रुझानों से कर्नाटक में भाजपा की सरकर बनते हुए साफ दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे परिणाम सामने आ रहे हैं, भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालय से लेकर सड़कों पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों भाजपा ने येदियुरप्पा को ही चुना था कर्नाटक के लिए, अब सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज

शाम को होगी संसदीय बोर्ड की बैठक

वहीं, आज शाम दिल्ली में भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम का नाम फाइनल हो जाएगा। हालांकि, यह महज औपचारिकता ही होगी क्योंकि बीएस येदियुरप्पा का नाम मुख्यमंत्री के लिए पहले ही फाइनल हो चुका है।

कांग्रेस को बड़ा झटका

कर्नाटक चुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि, विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है। वहीं, भाजपा ने इस चुनाव के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले एक और किला फतह कर लिया है। इस चुनाव को सीधा लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि इस चुनाव का परिणाम का असर लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगा।