27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: इस जीत के साथ सच हो गई कांग्रेस के लिए की गई पीएम मोदी की ये भविष्यवाणी

चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को लेकर की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भविष्यवाणी आखिरकार सच हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 15 May 2018, 12:39 PM IST

modi

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग साफ हो चुके हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। अगर यहां भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती है तो पीएम मोदी के द्वारा कांग्रेस को लेकर की गई भविष्यवाणी सच हो जाएगी। दरअसल, पीएम मोदी ने कर्नाटक चुनाव रैली के दौरान कांग्रेस को 'थ्री पी' पार्टी बताया था। मोदी ने कहा था कि कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस तीन पी में सिमट जाएगी।

क्या था थ्री पी का मतलब?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि 15 मई को कर्नाटक चुनाव के रिजल्ट आएंगे और उसके बाद कांग्रेस तीन पी में सिमट जाएगी। मोदी ने थ्री पी की परिभाषा बताते हुए कहा था कि कर्नाटक के बाद अब कांग्रेस पुडिचेरी, पंजाब और परिवार में ही सिमट कर रह जाएगी और यह उनके अब तक किए कामों का सबूत होगा। अब तक के नतीजों के मुताबिक, मोदी की यह भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है।

सिद्धारमैया ने किया था पलटवार

पीएम मोदी ने जब कांग्रेस को लेकर थ्री पी की भविष्यवाणी की थी तो कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी उनपर जवाबी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा पहले से ही थ्री-पी पार्टी का खिताब हासिल किए बैठी है। सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा था कि वो लोकतंत्र के थ्री पी वाले फॉर्मूले को मानते हैं। उनका कहना था कि थ्री पी का मतलब ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल। यानी जनता का जनता के लिए, जनता के द्वारा। जबकि आपकी पार्टी की 3 पी का मतलब है प्रिजन यानी जेल, प्राइस राइज यानी दाम में बढ़ोतरी और पकौड़ा पार्टी।


बहरहाल, इस जीत की तुलना अब सीधा लोकसभा चुनाव से की जा रही है। राजनीतिककारों का मानना है कि इस परिणाम से भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में काफी फायदे होंगे। वहीं, कांग्रेस के लिए यह हार बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगातार हार मिल रही है।