1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी पर NC विधायक जावेद राणा का विवादित बयान, बताया इंसानियत का सबसे बड़ा कातिल

राणा के नाम बेलगाम उलूल-जुलूल बयानबाजी करने के मामलों की लंबी फेहरिस्त है। उल्लेखनीय है कि उनकी पार्टी के दिग्गज नेता फारुक अब्दुल्ला भी विवादित बयानों के चलते इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 5:23 PM IST

NC

पीएम मोदी पर NC विधायक जावेद राणा का विवादित बयान, बताया इंसानियत का सबसे बड़ा कातिल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक जावेद राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राणा ने ने प्रधानमंत्री को 'इंसानियत का सबसे बड़ा कातिल' करार दिया है। राणा ने सोमवार को हुई एक बैठक के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। गौरतलब है कि राणा के नाम बेलगाम उलूल-जुलूल बयानबाजी करने के मामलों की लंबी फेहरिस्त है। उल्लेखनीय है कि उनकी पार्टी के दिग्गज नेता फारुक अब्दुल्ला भी विवादित बयानों के चलते इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।

...ऐसे थे विधायक के शर्मनाक बोल

राणा ने कहा, 'वह कहां हैं? 10 बेटी वाले कहां हैं? गुजरात में लाखों लोगों का जिन्होंने कत्ल कर दिया, वह कहां हैं? मुल्क के सरगना बन के हम लोगों को कहते हैं चरमपंथी। हमें दहशतगर्द कहते हैं पर सबसे बड़े दहशतगर्द। सबसे बड़े कातिल, इंसानियत के कातिल हिंदुस्तान के पीएम बने हुए हैं।' प्रधानमंत्री के खिलाफ दिए गए इस बयान का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रध्वज का भी किया था घोर अपमान

पिछले हफ्ते ही राणा ने राष्ट्रध्वज को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर राज्य में धारा 35-ए में कोई फेरबदल किया गया या अनुच्छेद 370 हटाने की कोशिश की गई, तो कश्मीर में तिरंगा नजर नहीं आएगा। इतना ही नहीं उन्होंने सेना का भी अपमान किया था और कहा था कि सेना और पुलिस के जवान हमारी मदद नहीं करते। अगर कोई इनके खिलाफ नारे लगाने लगे, तो यह भागना शुरू कर देंगे। राणा इस तरह के बयान देने के लिए काफी चर्चित रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति