27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खीरी की घटना को पंजाब सीएम चन्नी ने बताया दूसरा जलियांवाला बाग कांड

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लखीमपुर की घटना दूसरा जलियांवाला बाग कांड बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने जलियांवाला बाग की यादें ताजा कर दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Lakhimpur Kheri incident is 2nd Jallianwala Bagh kand, punjab cm says

Lakhimpur Kheri incident is 2nd Jallianwala Bagh kand, punjab cm says

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी की घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। पंजाब सीएम चन्नी का कहना है कि लखीमपुर की घटना दूसरा जलियांवाला बाग कांड है। कृषि कानूनों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को जान बूझकर कार से कुचलना शर्मनाक है। इस घटना ने जलियांवाला बाग की यादें ताजा कर दी हैं।

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी अवैध

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रियंका गांधी को पीड़ित परिजनों से मिलने न देने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को पीड़ित परिजनों से मिलने से रोका जा रहा है, सरकार को अब अपनी कुर्सी का डर सता रहा है। उन्हें अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।

प्रियंका गांधी ने साझा किया घटना का वीडियो

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की घटना पर पीड़ितों से मिलने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब जानकारी मिल रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर घटना से जुड़ा एक दर्दनाक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कार किसानों को कुचलती नजर आ रही है।

प्रियंका गांधी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल रहा है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने पीएम मोदी से कई सवाल भी किए हैं। प्रियंका गांधी ने पूछा कि अन्नदाताओं को कुचलने वाला कब गिरफ्तार किया जाएगा।