इस दौरान लालू यादव ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर संवेदना जाहिर करते हुए लालू ने कहा कि, 'पत्रकारों के लिए एक आवश्यक सूचना न्यू इंडिया में प्रश्न ना पूछें। जान भी जा सकती है। खामोशी बनाए रखें। मन की बात सुनें, अपनी नहीं, आलमपनाह की।'