2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घोटालेबाज़ लालू की करोड़पति फैमिली, 12वीं पास बेटा चलाता है BMW और लग्ज़री बाइक

सीबीआई की विशेष अदालत 3 जनवरी 2018 को उनकी सज़ा का ऐलान करेगी। इसके साथ ही उनके साथ कई आरोपियों को कोर्ट ने बरी भी कर दिया था।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 28, 2017

lalu prasad yadav

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। दोषी साबित होते ही लालू को रांची के केंद्रीय कारागार में बंद किया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत 3 जनवरी 2018 को उनकी सज़ा का ऐलान करेगी। इसके साथ ही उनके साथ कई आरोपियों को कोर्ट ने बरी भी कर दिया था।

इसके अलावा लालू पर बेनामी संपत्ति का भी मामला चल रहा है। इस मामले में उनके परिवार के कई सदस्य भी शिकंजे में हैं। इतना ही नहीं, यूपीए सरकार में रेलमंत्री रहे लालू के ऊपर पद का गलत फायदा उठाकर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा है। निश्चित तौर पर आने वाला साल भी लालू के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।

आज हम लालू के परिवार वालों के बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से आपके लिए काफी ज़रूरी और दिलचस्प भी होगी। सबसे पहले हम लालू के बारे में ही बताएंगे, जिसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी और बेटों के बारे में भी बात करेंगे।

लालू प्रसाद यादव-
myneta.info के मुताबिक लालू यादव के नाम करीब 3 करोड़ 21 लाख रुपये की संपत्ति है।

राबड़ी देवी-
बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकीं राबड़ी देवी, लालू की पत्नी हैं। राबड़ी देवी के नाम 7.5 करोड़ की संपत्ति है।

तेजप्रताप यादव-
तेजप्रताप यादव लालू के बड़े बेटे हैं। तेजप्रताप ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उनके पास एक BMW कार और 15 लाख रुपये की एक लग्ज़री बाइक भी है। वे कुल 2 करोड़ का मालिकाना हक रखते हैं।

तेजस्वी यादव-
तेजस्वी लालू के छोटे बेटे हैं। तेजस्वी के नाम कुल 2.3 करोड़ के मालिक हैं। तेजस्वी ने सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ाई की है, उनके नाम बिहार के गोपालगंज में एक मकान भी है।

मीसा भारती-
लालू की सबसे बेटी मीसा भारती राज्यसभा सांसद हैं। मीसा की कुल संपत्ति 7 करोड़ की है। 45 लाख की ज्वैलरी मीसा के पास है।

Story Loader