23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंडः एम्स से रांची के रिम्स पहुंचे लालू, रेलवे स्‍टेशन छावनी में तब्‍दील

चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कुछ देर पहले रांची पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 May 2018, 12:02 PM IST

lalu yadav

रांची। आरजेडी प्रमुख और चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव मंगलवार को रांची के रिम्‍स पहुंच गए हैं। आरजेडी समर्थकों के हंगामे को देखते हुए रेलवे स्‍टेशन और रिम्‍स कैंपस व उसके आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। रेलवे स्‍टेशन से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स ले जाया गया। उन्हें रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया। लालू को अस्पताल ले जाने के दौरान डॉक्टरों की एक टीम एंबुलेंस में मौजूद थी।

लालू की बीमारी उम्र का तकाजा
लालू का चेकअप करने के बाद रिम्स के डॉक्टर लाल मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद ठीक हैं। उन्‍हें जो भी बीमारी है वह सिर्फ उम्र का तकाजा है। अकसर बड़ी उम्र में इस तरह की परेशानियां होती हैं। रिम्स में उनसे मुलाकात करने वालों की भारी भीड़ के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और रिम्स में दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किया है। स्टेशन पर मजिस्ट्रेट के रूप में कांके के अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह और खलारी के सीओ सच्चिदानंद प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि रिम्स में नगड़ी के सीओ दिवाकर द्विवेदी और ओरमांझी के सीओ राजेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। रांची के एसएस

किडनी में इनफेक्‍शन के बाद एम्‍स में कराया गया था भर्ती
इससे पहले एम्‍स के डॉक्‍टरों द्वारा फिट घोषित करने के बाद सोमवार को उन्‍हें दिल्‍ली के एम्‍स से डिसचार्ज कर दिया गया था। हालांकि लालू यादव का कहना था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इस बात को लेकर उनके कार्यकर्ताओं ने एम्‍स में हंगामा भी मचाया। इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज कराया गया। आरजेडी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी लगाया था। हंगामे के बाद सोमवार को राजधानी ट्रेन से उन्‍हें रांची के लिए रवाना कर दिया गया। रास्‍ते में तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर कानपुर रेलवे स्‍टेशन पर डॉक्‍टरों की एक टीम ने उनका चेकअप किया और इंसुलिन का इंजेक्शन देकर रवाना कर दिया गया। कुछ देर पहले वो रांची पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि लालू यादव 29 मार्च को एम्स में भर्ती हुए थे। उनको रिम्स रांची से दिल्ली के एम्स लाया गया था। तब उन्हें उच्च रक्तचाप, किडनी में इंफेक्शन था।

एम्स प्रशासन से नाराज क्‍यों हैं लालू
एम्स से डिस्चार्ज किए जाने से नाराज लालू यादव ने एक पत्र लिखकर एम्स के चिकित्सकों से राजनीतिक दबाव के तहत उनके जीवन को खतरे में नहीं डालने को कहा है। राजद नेता ने मीडिया को बताया कि उन्हें स्थानांतरित कर रांची अस्पताल भेजना एक साजिश है, ताकि उनका आगे स्वास्थ्य बिगड़ जाए। लालू ने कहा कि मुझे एक ऐसी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां कोई सुविधा नहीं है। यह एक मुश्किल समय है, लेकिन मैं इसका सामना करूंगा।