24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: तेज प्रताप की शादी के लिए छपे दो तरह के कार्ड, जानिए क्या है अंतर

तेज प्रताप की 12 मई को शादी होने वाली है। लेकिन शादी के लिए दो तरह के स्पेशल वेडिंग कार्ड छपवाए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 29 Apr 2018, 10:10 AM IST

Tej Pratap Yadav

नई दिल्ली। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की बीते 18 अप्रैल को सगाई हुई थी। आने वाले 12 मई को उनकी शादी होने वाली है। शादी को लेकर कार्ड दोस्तों और रिश्तेदारों में बट चुके हैं। लेकिन बता दें कि इस शादी में सिर्फ खास मेहमानों को ही निमंत्रण दिया गया है। यही वजह है कि तेज प्रताप यादव की शादी के लिए दो तरह के कार्ड बांटे जा रहे हैं।

दो तरह के शादी के कार्ड

बता दें कि दो तरह के शादी के कार्ड में एक सफेद कार्ड है। इसमे लिखी हुई चीजे लाल रंग की है। यह कार्ड करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बांटे जा रहे हैं। वहीं दूसरा डिज़ाइनर निमंत्रण कार्ड है, जो बेहद खास मेहमानों के लिए है।

बिहार: इस दिन होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी, यहां देखें कार्ड

जीतन राम मांझी को न्योता

ऐसा ही एक कार्ड लेकर तेज प्रताप यादव शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के घर पहुंचें। उन्होंने जीतन राम मांझी को अपनी शादी में शामिल होने का न्योता दिया।

कार्ड के साथ बादाम और मिश्री

यही नहीं तेज प्रताप के इस शादी के कार्ड के साथ बादाम और मिश्री का एक पैकेट भी है। इस कार्ड को नीले रंग की बाक्स में पैक किया गया है। वहीं, शादी के कार्ड पर स्वागत करता के रूप में बड़े भाई तेज प्रताप के छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम लिखा हुआ है। आकांक्षी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम है।

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई आज, नहीं आएंगे लालू

लालू रहेंगे बेटे की में

ऐसी खबरें है कि 12 मई को होनेवाली शादी में लालू यादव शामिल हो सकते हैं। बता दें कि वो चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और इन दिनों एम्स में इलाज करवा रहे हैं। बीमारी के कारण लालू तेज प्रताप की सगाई में नहीं आ सके थे।

पटना में होगी शादी

लालू के बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी पटना में होगी। इससे पहले सगाई भी पटना में ही हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई को शाम के सात बजे बारात राबड़ी आवास ने निकलेगी। बारात वहां से चलकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेगी, जिसके बाद जयमाला और प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा। बता दें कि 12 मई को शादी से पहले 11 मई को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा। इस दिन घर के सभी सगे-संबंधी मौजूद रहेंगे। लालू इस दिन मौजूद रहेंगे या नहीं अभी इसके बारे में खबर नहीं है। हां शादी के दिन लालू अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देने जरूर मौजूद रहेंगे।