24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई आज, नहीं आएंगे लालू

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या की आज पटना के मौर्या होलट में सगाई होगी। सगाई में लालू यादव नहीं आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:28 PM IST

Tej Pratap yadav

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की आज सगाई है। बता दें कि तेजप्रताप की सगाई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय से हो रही है। सगाई पटना के मौर्या होटल में होगी। होटल को फूल और झालरों से काफी खूबसूतरी से सजाया गया है।

सिर्फ करीबी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई में केवल दोनों परिवार के करीबी लोग ही मौजूद होंगे। इसलिए सिर्फ करीबी लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया है। वहीं, मौर्या होटल के एक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार लालू के परिवार की तरफ से कहा गया है कि 200 मेहमानों के खाने-पीने का इंतजाम किया जाए।

नहीं आएंगे लालू
वहीं, कुछ दिन पहले मीडिया से बात करते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी ने बताया था कि सगाई में लालू यादव नहीं आएंगे, इसलिए रिंग सेरेमनी कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया है।

काफी दिन से चल रही है सगाई की बात
बता दें कि कई दिनों से लालू के बेटे तेजप्रताब की सगाई की बातें चल रही थीं। वहीं, सगाई की तारीख सामने आने के बाद तेज प्रताप अपने बीमार पिता लालू से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली में पिता से मिलकर तेज प्रताप यादव काफी खुश थे। अपनी खुशी का इजहार करते हुए तेज प्रताप ने एक तस्वीर भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। पिता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, ''उनके परिवार पर लाख मुसीबतें थोप दी जाएं, चाहे सारे षड्यंत्र हमारे खिलाफ ही खेल दिए जाएं, हमसे हमारी मुस्कान कोई नहीं छीन सकता।''

एम्स में चल रहा है लालू का इलाज
गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू, चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं। सजा के दौरान लालू कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। लालू इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती है।

राबड़ी की संस्कारी बहू
आपको बता कि पिछले साल राबड़ी देवी की संस्कारी बहू की खोज वाली ख़बर सामने आई थीं। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने भी साफ किया था कि वह अपने घर वालों की पसंद से शादी करेंगे।