24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: इस दिन होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी, यहां देखें कार्ड

तेज प्रताप की शादी का कार्ड छप चुका है। 12 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या एक-दूजे के हो जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 26 Apr 2018, 10:10 AM IST

Tej Pratap Yadav

नई दिल्ली। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की बीते 18 अप्रैल को सगाई हुई थी। अब उनकी शादी का कार्ड भी छप चुका है। बता दें कि तेजप्रताप 12 मई को दूल्हा बनेंगे और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय यानी अपनी दुल्हनियां से शादी रचाएंगे।

लालू रहेंगे बेटे की शादी में
ऐसी खबरें है कि 12 मई को होनेवाली शादी में लालू यादव शामिल हो सकते हैं। बता दें कि वो चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और इन दिनों एम्स में इलाज करवा रहे हैं। बीमारी के कारण लालू तेज प्रताप की सगाई में नहीं आ सके थे।

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई आज, नहीं आएंगे लालू

सुर्खियों में तेज प्रताप
बता दें कि तेज प्रताप अपनी सगाई से लेकर शादी सभी के लिए कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अब उनकी शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है, जिसमें उनकी शादी की तारीख है। कार्ड सामने आते ही वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पटना में होगी शादी
लालू के बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी पटना में होगी। इससे पहले सगाई भी पटना में ही हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई को शाम के सात बजे बारात राबड़ी आवास ने निकलेगी। बारात वहां से चलकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेगी, जिसके बाद जयमाला और प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा।

बता दें कि 12 मई को शादी से पहले 11 मई को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा। इस दिन घर के सभी सगे-संबंधी मौजूद रहेंगे। लालू इस दिन मौजूद रहेंगे या नहीं अभी इसके बारे में खबर नहीं है। हां शादी के दिन लालू अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देने जरूर मौजूद रहेंगे।

तेजप्रताप यादव की सगाई पर टोपे के नाती रो पड़े, लालू प्रसाद जेल बाहर होते तो जरूर बुलाते

दर्शनाभिलाषी में नाम
शादी के कार्ट में सबसे नीचे दर्शनाभिलाषी में तेजप्रताप के भाई और लालू के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री रहें तेजस्वी यादव का नाम लिखा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव का नाम छपा हूआ है।