14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात: अमित शाह ने चुनावी अभियान का किया आगाज, अहमदाबाद में कर रहे रोड शो

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष शाम को दूसरा रोड शो करेंगे जो साबरमती इलाके से गुजरेगा। भाजपा ने अमित शाह को गुजरात की गांधी नगर सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha election 2019

गुजरात: अमित शाह ने चुनावी अभियान का किया आगाज, अहमदाबाद में कर रहे रोड शो

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो कर रहे हैं। अमित शाह का यह रोड शो अहमदाबाद के बाहरी इलाके सरखेज से शुरू किया गया है, जो वस्त्रपुर में हवेली पर खत्म होगा। वहीं, भाजपा अध्यक्ष शाम को दूसरा रोड शो करेंगे जो साबरमती इलाके से गुजरेगा। आपको बता दें कि भाजपा ने अमित शाह को गुजरात की गांधी नगर सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इसी क्रम में अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शनिवार को आणंद, वडोदरा और अहमदाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि आइये इस महत्त्वपूर्ण समय पर एक क्षण भी आराम करे बिना और अधिक परिश्रम करके ‘सशक्त भाजपा-सशक्त भारत’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले नए भारत का निर्माण करें। आप सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अमित शाह ने आगे लिखा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके पास ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं जिनका कोई परिवार नहीं है और वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुई है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर आज हमें इस वैभव तक पहुंचाया है।