नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी ( Varanasi ) में एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान काशी की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग भगवा टोपी और गमछा डाले हर-हर मोदी के नारे लगाते नजर आए। रोड के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ जमा दिखी और हर तरफ से मोदी-मोदी के नारे लगे। प्रधानमंत्री मोदी भी उसी गर्मजोशी के साथ जनता का अभिवादन स्वीकार करते रहे। पीएम ने लंका स्थित महामना मदनमोहन मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपने रोड शो की शुरुआत की। यह रोड शो अस्सी घाट, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर जाकर जाएगा।