30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: समस्तीपुर में बोले राहुल गांधी- ‘चौकीदार ने जनता से झूठ के अलावा कुछ नहीं बोला’

राहुल गांधी बिहार के समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी ने देश से केवल झूठ बोला है और झूठ के अलावा कुछ नहीं बोला।

less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha election 2019

Lok Sabha CG 2019: BJP make fun of Rahul Gandhi tweet going viral

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के समस्तीपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर किया इस दौरान राहुल गांधी प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश से केवल झूठ बोला है और झूठ के अलावा कुछ नहीं बोला है। चौकीदार ने जनता से 15 लाख का झूठ बोला। इस दौरान उन्होंने लोगों से रैली में देरी से पहुंचने के लिए भी माफी मांगी। आपको बता दें कि पटना के निकलते समय राहुल गांधी के विमान का इंजन खराब हो गया था, जिसके चलते उनको वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

पटना जाते वक्त राहुल गांधी के विमान में आई खराबी, दिल्ली लौटने को हुए मजबूर

राहुल गांधी ने अपनी न्याय योजना का जिक्र करते हुए कि कांग्रेस की सरकार आने पर कारोबार बहाल होंगे। एक साल के भीतर—भीतर देश में खाली 22 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। यहां खास बात यह भी कि समस्तीपुर रैली में राहुल गांधी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया है। लोकसभा चुनाव में ऐसा पहली बार है जब दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया हो।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई थी। पटना जाते समय राहुल गांधी के विमान में अचानक खराबी आ गई थी। विमान के इंजन में अचानक आई खराबी के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को वापस दिल्ली लौटने को मजूबर होना पड़ा था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए थे, लेकिन विमान के इंजन में आई खराबी के कारण उनको वापसी करनी पड़ी।