12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने चौथी सूची में 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, शशि थरूर को मिला टिकट

कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की। चौथी लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम का एलान। चौथी सूची में शशि थरूर को मिली जगह।

less than 1 minute read
Google source verification
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 27 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में केरल से 12, उत्तर प्रदेश से 7, छत्तीसगढ़ से 5, अरुणाचल प्रदेश से 2 और अंडमान-निकोबार से एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें सबसे कुछ प्रमुख दिग्गजों के नाम शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी का नाम भी शामिल है। शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से टिकट मिला है, जबकि नबाम तुकी को अरुणाचल वेस्ट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा ओपी शर्मा को मेरठ से उतारा गया है।

सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में लिया गया फैसला

आपको बता दें कि इससे पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक की गई। इसी बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने के लिए CEC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एम रामचंद्रन, पीएल पुनिया, रमेश चेनितल्ला, जनार्दन द्विवेदी और भूपेश बघेल शामिल रहे।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.