scriptPhotos: कठिन हालात में भी किया मत का प्रयोग, क्योंकि हर एक वोट जरुरी होता है | Patrika News
राजनीति

Photos: कठिन हालात में भी किया मत का प्रयोग, क्योंकि हर एक वोट जरुरी होता है

5 Photos
5 years ago
1/5

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में 98 साल की बुजुर्ग पंजकी देवी ने भी बड़े जोश के साथ वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए अपने मत का प्रयोग किया।

2/5

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिव्यांग मतदाता का जुनून देखते बना। हाथ ना होने के बावजूद उन्होंने अपने पैर से EVM का बटन दबाया और स्याही भी पैर ही लगवाएं।

3/5

मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 फुट लंबी विनीता मेहता ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

4/5

हिमाचल प्रदेश के नाहन में 40 वर्षीय दिव्यांग नरेश चंद पालकी में बैठ कर वोट डालने पहुंचे। पालकी का प्रबंध चुनाव आयोग की ओर से किया गया था।

5/5

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में 78 साल की बुजुर्ग महिला जब वोट डालने पहुंचीं तो खुद एसडीएम सामने आ गए। उन्होंने महिला को गोद में ईवीएम तक पहुंचाया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.