3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयललिता को भारत रत्न देने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज

मद्रास हाईकोर्ट ने की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Common Desk

•

Updated: 6 Jan 2017, 8:51 PM IST

jayalalitha amma

jayalalitha amma

चेन्नई.
मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें केंद्र सरकार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में दखल देना नहीं चाहती।
एआईएडीएमके समर्थक और कार्यकर्ताओं ने याचिका में मांग की थी कि वह केंद्र सरकार को जयललिता को भारत रत्न देने का आदेश दे। गौरतलब है कि हाल ही एआईएडीएमके महापरिषद की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

साथ ही यह भी मांग की गई थी कि केंद्र सरकार द्वारा जयललिता की एक कांस्य प्रतिमा संसद भवन में स्थापित करवाई जाए।इस बारे में मुख्यमंत्री ने भी दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
ज्ञातव्य है कि पार्टी महापरिषद की बैठक में जयललिता की याद में 15 करोड़ रुपए की लागत से एक संग्रहालय स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। शुक्रवार को पार्टी महासचिव शशिकला नटराजन और मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम की ओर से प्रधानमंत्री मोदी से जयललिता की याद में डाक टिकट जारी करने की मांग की गई।