
कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इसके लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक प्रस्ताव भी पारित किया है।
इसके अलावा दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज महाराष्ट्र में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बात की घोषणा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने की थी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थोरात ने कहा था कि कांग्रेस पहले से ही केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। इसे रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांग मानते हुए कानून में संशोधन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम मुसीबतों के बाद भी किसानों का हौसला बुलंद है। वह दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन को देशव्यापी बनाने की जरूरत है।
Updated on:
03 Dec 2020 01:47 pm
Published on:
03 Dec 2020 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
