30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, कांग्रेस ने राज्यपाल पर लगाया बड़ा आरोप

महाराष्ट्र राज्यपाल के कदम को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर लगाया आरोप। राज्यपाल पर आमंत्रित दलों का पर्याप्त वक्त न देने की बात कही।
less than 1 minute read
Google source verification
pulwama attack

रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करने के राज्यपाल के कदम को राजनीति से प्रेरित बताया।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राज्यपाल ने आमंत्रित दलों को पर्याप्त समय नहीं दिया और सभी दलों को आमंत्रित करने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस को सरकार बनाने का आमंत्रण नहीं दिया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, "राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपमान किया और राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करके संवैधानिक प्रक्रिया का मजाक उड़ाया है।"

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में अकेली सबसे बड़ी पार्टी की अनुपस्थिति में, राज्यपाल को पहले सबसे बड़े चुनाव पूर्व गठबंधन भाजपा-शिवसेना को एकसाथ और उसके बाद दूसरे सबसे बड़े गठबंधन कांग्रेस-राकांपा को बुलाना चाहिए था।"

सुरजेवाला ने कांग्रेस को आमंत्रित नहीं करने के लिए भी राज्यपाल पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, "अगर राज्यपाल ने व्यक्तिगत दलों को बुलाया भी, तो उन्होंने कांग्रेस को क्यों नहीं बुलाया? राष्ट्रपति शासन लगाने से पहले समय देने में गड़बड़ी क्यों की गई। भाजपा को 48 घंटे, शिवसेना को 24 घंटे और राकांपा को 24 घंटे भी नहीं। यह कदम राजनीति से प्रेरित है।"

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग