scriptमहाराष्ट्र: राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस अध्यक्ष बोले ‘नो प्रॉब्लम’ | Maharashtra: Modi-Modi slogan in Rahul Gandhi's program | Patrika News

महाराष्ट्र: राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस अध्यक्ष बोले ‘नो प्रॉब्लम’

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2019 05:36:35 pm

Submitted by:

Mohit sharma

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे लगे।
राहुल गांधी शुक्रवार को पुणे में छात्रों से बातचीत कर रहे थे।
भाजपा IT सेल प्रमुख ने राहुल के कार्यक्रम का एक वीडियो ट्वीट किया है।

Maharashtra

महाराष्ट्र: राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगे मोदी-मोदी के नारे, कांग्रेस अध्यक्ष बोले नो प्रॉब्लम

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को पुणे में छात्रों से बातचीत कर रहे थे। तभी कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने मोदी-मोदी के तेज-तेज नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल के पुणे कार्यक्रम का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी एक छात्रा से बात करते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लग सुनाई पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को नागपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद नागपुर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यहां नाना के पक्ष में रैली को संबोधित किया। इसके बाद अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने पुणे में छात्रों से संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने कांग्रेस अध्यक्ष से खुलकर सवाल किए। वहीं राहुल गांधी ने भी छात्रों के सवालों जवाब दिए।

कांग्रेस-आप में फिर हुई बातचीत, दिल्ली-हरियाणा में गठबंधन पर चर्चा

rahul gandhi
केरल: यूडीएफ संयोजक बेहानन को पड़ा दिल का दौरा, हॉस्पिटल में कराया भर्ती

राहुल से न्याय योजना को लेकर सवाल

बातचीत के दौरान एक छात्र ने राहुल से न्याय योजना को लेकर सवाल पूछा। उसने योजना के फंड की व्यवस्था पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हम नीरव मोदी, अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या से पैसे लेकर गरीबों को देंगे।
rahul gandhi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो