11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर, महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महिला वोटर्स पर शिवसेना का फोकस चुनाव के लिए शिवसेना ने 20 महिला नेताओं को चुना
less than 1 minute read
Google source verification
shiv sena

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी पर चरम पर हैं। जीत के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, शिवसेना इस बार महिला मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई है। शिवसेना ने राज्य के 25 जिलों में महिलाओं का तीन दिवसीय सम्मेलन प्रथम ताई (महिला प्रथम) आयोजित कर 20 महिला नेताओं को चुना।

परभणी जिले में लॉन्च सम्मेलन के अंतर्गत 25 जिलों में महिला नेताओं ने मतदाताओं समेत लगभग पांच लाख महिलाओं से सशक्तिकरण और महिलाओं के मुद्दों पर संवाद किया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रथम ताई के कई विचार तीन महीने पहले हुई शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे की प्रदेशव्यापी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उठाए गए। नेता ने कहा कि उन्होंने मुख्य रूप से पांच 'एस' पर फोकस किया, जिन पर पार्टी पहले से ही कई सालों से काम कर रही थी। ये एस महिलाओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा, समता, स्वास्थ्य और स्वावलंबन हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला केंद्रित अभियान में इन महिला केंद्रित मुद्दों पर जोर दिया गया। इसमें हमेशा महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने वाले शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे का विजन भी शामिल था। शिवसेना की महिला इकाई से निकाली गईं 20 महिलाओं को विभिन्न जिलों में लघु सम्मेलन आयोजित करने के लिए बाद में चार-चार महिलाओं के पांच समूहों में बांट दिया गया। उन्होंने पिछले महीने ही अभियान में पांच लाख महिलाओं से संवाद करने का दावा किया।

इन महिलाओं में मुंबई की पूर्व मेयर शुभा राउल, मुंबई महिला विभाग संघटक की किशोरी पेडणेकर, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, महिला आर्थिक विकास महामंडल अध्यक्ष ज्योति ठाकरे और ब्रह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन विधि समिति की अध्यक्ष शीतल म्हात्रे और अन्य महिलाएं हैं।