महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलने का समय मांगा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मुफ्ती ने राज्यपाल से किस लिए समय मांगा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के हालात और अमरनाथ यात्रा को लेकर राज्यपाल एनएन वोहरा ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यपाल शासन में यह पहली सर्वदलीय बैठक है। बैठक शाम साढ़े चार बजे बुलाई गई है। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को बुलाया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि बैठक राज्यपाल शासन लगने से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है।