20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: भाजपा से जुड़ा एक और बड़ा नाम, मेजर सुरेन्द्र पुनिया ने थामा पार्टी का दामन

भाजपा के हुए मेजर सुरेन्द्र पुनिया आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं पुनिया अभी चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं- पुनिया

less than 1 minute read
Google source verification
poonia

लोकसभा चुनाव: भाजपा से जुड़ा एक और बड़ा नाम, मेजर सुरेन्द्र पुनिया ने थामा पार्टी का दामन

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद ही दिलचस्प होता जा रहा है। गठबंधन, अवसरवादी राजनीति के साथ-साथ कई बड़ी शख्सियत इस बार राजनीतिक मैदान में कूद रहे हैं। इस गेम प्लान में भाजपा लगातार मैदान मारते हुए नजर आ रही है। पहले क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए और अब मेजर सुरेन्द्र पुनिया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

सुरेन्द्र पुनिया ने थामा भाजपा का दामन

मेजर सुरेन्द्र पुनिया ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल ने पुनिया को पार्टी की सदस्या दिलाई। अब देखना यह है कि पुनिया को पार्टी इस बार चुनाव लड़वाती या नहीं? गौरतलब है कि 41 साल के सुरेन्द्र पुनिया सेना में रहते हुए कई मेडल प्राप्त किए हैं। किसान परिवार में जन्मे पुनिया सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। इसके साथ ही वे एक बेहतर वक्ता भी हैं। तीन बार इंडियन आर्मी चीफ मेडल (COAS Medal) से नवाजे जा चुके पुनिया नंवबर, 2012 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। पुनिया इससे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जल्द ही आप का साथ छोड़ दिया था। पुनिया का कहना है कि उनका मकसद युवाओं को परिवार प्रथम की बजाय राष्ट्र प्रथम के लिए प्रेरित करना है। हालांकि, पुनिया ने यह भी कहा है कि चुनाव लड़ने का अभी कोई मकसद नहीं है, लेकिन पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे जरूर पूरा किया जाएगा।