नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल के लोगों के साथ बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि दीदी ने किसानों के साथ भी बहुत अन्याय किया है। यही नहीं जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी को जिद्दी, घंमडी और हठी भी बताया।