25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता का जवाब, नैतिक तौर पर ये हमारी जीत

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता का जवाब, नैतिक तौर पर ये हमारी जीत
2 min read
Google source verification
mamta

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता का जवाब, नैतिक तौर पर ये हमारी जीत

नई दिल्ली। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीबीआई के बीच शुरू हुई जंग का हाईवॉल्टेज ड्रामा तीसरे दिन भी जारी है। रविवार के बाद सोमवार और फिर मंगलवार भी ममता बनर्जी का केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना अनशन जारी रखा है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में होने वाली बहुप्रतिक्षित सुनवाई भी शुरू हो गई। मंगलवार को करीब 11 बजे सुप्रीम कोर्ट ने इस चर्चित मामले को लेकर अपना फैसला सुनाया। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद तुरंत धरना स्थल से ही ममता बनर्जी अपना जवाब देना शुरू कर दिया।


ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपनी नैतिक जीत करार दिया। ममता ने मेट्रो चैनल से ही कहा कि नैतिक तौर पर ये हमारी जीत है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि मैं जल्दबाजी में कोई जवाब नहीं दूंगी। मैं तथ्य देखने के बाद ही कुछ कहूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने कभी भी सीबीआई को सहयोग करने से इनकार नहीं किया बल्कि हम शुरू से ही सीबीआई को सपोर्ट करने के पक्ष में रहे हैं, लेकिन सीबीआई ने नियमों का उल्लंघन किया। बिना नोटिस के ही कमिश्नर के घर गिरफ्तारी के लिए पहुंच गई।

मोदी सरकार पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने तीसरे दिन भी मोदी सरकार को लेकर जमकर हमला बोला। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ममता के निशाने पर मोदी ही थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है। सर्वोच्च संस्थानों को अपने इशारे पर चला रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करती हूं
मोदी सरकार से नाराज चल रही ममता बनर्जी ने अपने जवाब में ये भी कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का सम्मान करती हूं, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस मामले में कमिश्नर की गिरफ्तारी नहीं होगी और कमिश्नर को सीबीआई के सामने पेश होना होगा।