19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस बोली- रफाल घोटाले का राज खोल सकते हैं पर्रिकर इसीलिए बीजेपी नहीं छीन रही कुर्सी

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लगातार अस्वस्थ रहने की वजह से गोवा में संवैधानिक संकट बढ़ रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Oct 13, 2018

Manohar Parrikar

कांग्रेस बोली- रफाल घोटाले का राज खोल सकते हैं पर्रिकर इसीलिए बीजेपी नहीं छीन रही कुर्सी

नई दिल्ली।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अस्वस्थ होने के बाद भी पद से नहीं हटाए जाने की कांग्रेस ने एक नई वजह खोज ली है। कांग्रेस का कहना है कि पार्रिकर रफाल सौदे के कई रहस्य जानते हैं। ये राज खुलने के डर से भारतीय जनता पार्टी उन्हें नहीं हटा पा रही है। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि सीएम के लगातार अस्वस्थ रहने की वजह से गोवा में संवैधानिक संकट बढ़ रहा है।

गोवा में संवैधानिक संकट: कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में गोवा मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यहां पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चॉडनकर ने कहा कि गोवा में मुख्यमंत्री लगातार नौ महीने से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस वजह से वहां मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हो पा रही है और प्रशासनिक स्तर पर निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल में अस्पताल में मंत्रिमंडल की बैठक ली है। उनकी अस्वस्थता के कारण राज्य में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है और यह लगातार बढ़ता जा रहा है।

#MeToo: रेप के आरोपों पर आलोक नाथ का पलटवार, विनता नंदा पर किया मानहानि का केस

पद से हटते पर्रिकर खोल सकते हैं रफाल का राज: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि स्वास्थ्य कारणों के आधार पर गोवा मंत्रिमंडल से दो कैबिनेट मंत्रियों को हटाया गया है तो लगातार नौ माह से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री को क्यों नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने संदेह जताया कि जब पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री थे तो उस समय रफाल सौदा हुआ था। पर्रिकर के पास इस घोटाले की जानकारी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जानते हैं कि पद से हटाए जाने के बाद पर्रिकर इसका खुलासा कर सकते हैं इसलिए उन्हें अस्वस्थ होने के बावजूद हटाया नहीं जा रहा है।

कांग्रेस ने पांच बार राज्यपाल से की मुलाकात

पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस राज्य में उत्पन्न इस स्थिति से चिंतित है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री के खराब स्वास्थ्य के कारण चरमरा रही प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए पार्टी ने पांच बार राज्यपाल से मुलाकात की और मुख्यमंत्री को बदलने की मांग की है लेकिन बीजेपी इस बारे में कोई निर्णय नहीं ले रही है।