दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अवॉर्ड वापसी गैंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड वापसी गैंग वाले इस जघन्य हत्याकांड पर चुप क्यों हैं? दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवार ने ट्वीट कर सख्त लहजे में अवॉर्ड वापसी गैंग से पूछा है कि ये दृश्य देख रहे हो अवार्ड वापसी गैंग के लोगों। क्यूं चुप हो मॉब लिंचिंग पर बोलने वालों। अवैध घुसपैठियों को पालने वालों। मुर्शिदाबाद वारदात का न्याय कैसे होगा। ममता बनर्जी की सरकार में क्या हो रहा है।
दरअसल, गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 35 वर्षीय शिक्षक बंधु प्रकाश पाल, उनकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी और 8 वर्षीय बेटे के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में रक्तरंजित अवस्था में मिले थे। उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात उपद्रवियों ने तीनों की हत्या कर दी।