1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री आवास पर बीजेपी नेताओं की लंबी बैठक, सरकार से लेकर संगठन तक में बदलाव के संकेत, कई मंत्रियों की विदाई तय

PM Modi: प्रधानमंत्री आवास पर कल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में संगठन में बदलाव संभव है।

2 min read
Google source verification
 meeting-of-bjp-leaders-at-pm-residence-signs-change-in-government

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बुधवार को भाजपा नेताओं की लंबी बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव को लेकर चर्चा हुई। देश में अगले साल लोकसभा चुनाव और इस साल के अंत 5 राज्यों में चुनाव होने है। बता दें कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी संगठन मंत्री बीएल संतोष मौजूद रहे।

संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव संभव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में संगठन से लेकर सरकार तक में बदलाव को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक जुलाई के पहले हफ्ते में संगठन में बदलाव संभव है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन बदलावों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। सूत्रों की मानें तो इन नेताओं को बड़ी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा गुजरात-कर्नाटक समेत तीन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान भी हो सकता है।

अगले दो हफ्ते में कैबिनेट मे फेरबदल संभव
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो हफ्तों में अपनी कैबिनेट में बदलाव कर सकते है। ये मोदी सरकार का आखिरी कैबिनेट विस्तार होगा। इस दौरान अपने विभाग में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाने वाले मंत्रियों की विदाई तय है। पार्टी संगठन से कुछ अहम चेहरे को कैबिनेट में जगह दे सकती है। वहीं, चुनावों के मद्देनजर कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जा सकता है। मोदी सरकार में जो भी फेरबदल होंगे, वो मॉनसून सत्र से पहले ही होंगे। संसद का मॉनसून सत्र 17 जुलाई से शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस ने टी.एस, देव को बनाया उपमुख्यमंत्री, नाराजगी दूर करने की कोशिश

बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार अभियान तेज
बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने बूथ स्‍तर से लेकर सोशल मीडिया तक प्रचार अभियान तेज कर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर आम कार्यकर्ता भी इन अभियानों में भाग ले रहे हैं। साथ ही इन अभियानों की रिपोर्ट भी पार्टी संगठन के द्वारा नेताओं से मांगी जा रही है।

Story Loader