फिरोजाबाद

करोड़पति हैं शिवपाल सिंह यादव, पत्नी सरला यादव हैं कई कंपनियों की डायरेक्टर, जानिए उनके जीवन से जुड़ी रोचक जानकारी

— पति और पत्नी के पास हैं लाइसेंसी हथियार, दस लाख से अधिक कीमत के हैं गहने।

2 min read
shivpal sarla yadav

फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के जीवन से जुड़ी रोचक जानकारी आज हम आपको दे रहे हैं। शिवपाल यादव और उनकी धर्मपत्नी सरला यादव करोड़पति हैं। दोनों के पास लाइसेंसी बंदूक हैं। शिवपाल यादव बीए, बीपीएड किए हुए हैं। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उनके भतीजे अक्षय यादव के आमने—सामने आ जाने से वह अभी चर्चाओं में हैं। शिवपाल सिंह यादव संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी सरला यादव से काफी पीछे हैं। शिवपाल यादव जहां दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं वहीं उनकी पत्नी के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

दोनों के पास इतनी है चल-अचल संपत्ति
शिवपाल यादव के पास एक करोड़ 75 लाख 418 की चल व 26 लाख 90 हजार की स्वअर्जित संपत्ति,दो लाख 17 हजार 621 की विरासत की संपत्ति है। पत्नी सरला यादव पर एक करोड़ 66 लाख की अचल संपत्ति, स्व अर्जित संपती 4.34 करोड़ से अधिक व विरासत की 20.89 लाख की है।

बैंक के कर्जदार हैं दोनों
दो लाख 30 हजार का शिवपाल सिंह यादव व पत्नी सरला यादव पर आठ लाख से अधिक का ऋण है। शिवपाल सिंह यादव के पास तो 2.19 लाख नकद,पत्नी पर 41 हजार की नकदी,परिवार में 8.31 लाख की नकदी है। एक करोड़ 30 लाख बैंक में व 26.97 लाख पत्नी सरला के बैंक एकाउंट में हैं।

पत्नी हैं तीन कंपनियों की निदेशक
शिवपाल यादव ने जहां खुद की आमदनी का जरिया कृषि कार्य और राजनीति के जरिए समाजसेवा को बताया है, तो उनकी पत्नी सरला यादव अंकुर यादव पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर व अंकुर राइस मिल गौरापुरा, इटावा तथा बिंकी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड इटावा की सदस्य व निदेशक भी हैं।

पति-पत्नी के पास हैं असलाह
शिवपाल यादव पर एक रायफल एवं रिवाल्वर एवं पत्नी पर रायफल व डबल बैरल बंदूक है। शिवपाल सिंह यादव पर अंगूठी तो पत्नी पर दस लाख से अधिक कीमत के गहनें हैं। सात लाख मूल्य की पजेरो गाड़ी के साथ ही घर में फर्नीचर के साथ एसी सहित अन्य सामान है।

बीए, बीपीएड हैं शिवपाल
सैफई निवासी चौसठ वर्षीय शिवपाल सिंह यादव ने हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई जैन इंटर कालेज करहल,बीए केके डिग्री कालेज, इटावा एवं बीपीएड की डिग्री क्रिश्चयन कालेज, लखनऊ से प्राप्त की।

Published on:
31 Mar 2019 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर