मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अब शत्रु संपत्तियों के संरक्षक के पास मौजूद शेयरों बेचे जाएंगे। मोदी सरकार ने हाल ही में क़ानून बनाकर शत्रु संपत्तियों को बेचने का रास्ता साफ किया था। इन संपत्तियों का बड़ा हिस्सा राजा महमूदाबाद के वंशजों के पास है जिन्होंने इन्हें बेचने के फ़ैसले को कोर्ट में चुनौती दी है। आंकड़ों के मुताबिक शत्रु संपत्ति के तहत आने वाले 6,50,75,877 शेयरों को बेचा जाएगा। 1968 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से इनकी कीमत करीब तीन हजार करोड़ रुपए है। मौजूदा समय में यह शेयर शत्रु संपत्ति के संरक्षक गृह मंत्रालय के कब्जे में हैं।