आपको बता दें कि इससे पहले घाटी में निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी के महीने में होने थे, लेकिन केंद्र सरकार ने ये हवाला दे दिया था कि राज्य में अभी चुनाव कराने की स्थिति नहीं है और चुनाव कराने से इनकार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में इससे पहले 2011 में निकाय और पंचायत चुनाव हुए थे। ये आठवां साल चल रहा है, लेकिन अभी तक राज्य में चुनाव की स्थिति नहीं बन पाई है।