
मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर आज विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति को मणिपुर की स्थिति और यात्रा के अनुभवों से अवगत कराएंगे। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुई दी।
लोकसभा में नेता विपक्ष सहित कई सांसद रहेंगे मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज हम सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और राष्ट्रपति को मणिपुर की स्थिति और यात्रा के अनुभवों से अवगत कराएंगे।' सूत्रों के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और INDIA गठबंधन पार्टियों के 20 सांसद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। इस बीच सभी सांसद मणिपुर की स्थिति को लेकर अपनी बात रखेंगे।
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
आज सदन शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। बार-बार विरोध होने के कारण सदन को दोपहर दो बजे तक स्थिगित कर दिया गया। बता दें कि सरकार दिल्ली अध्यादेश पर आज ही सदन में बहस कराना चाहती है। इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ने समय भी तय कर दिया हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली अध्यादेश पर आज लोकसभा में चर्चा, AAP बोली- हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे, नहीं पास होगा विधेयक
Published on:
02 Aug 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
