31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ‘गाली गैंग’ के मुखिया राहुल हद पार चुके हैं , पीएम पर लगा रहे झूठे आरोप: नकवी

राहुल गांधी के बयान पर हमलावर हुई बीजेपी चुनाव आयोग से की संज्ञान लेने की मांग रफाल सौदे पर बोले थे- 'चौकीदार चोर है'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 12 Apr 2019, 4:36 PM IST

modi

कांग्रेस 'गाली गैंग' के मुखिया राहुल हद पार चुके हैं , पीएम पर लगा रहे झूठे आरोप: नकवी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Lok sabha Election 2019 ) के पहले चरण के खत्म होते राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है। बीजेपी और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के बयान के खिलाफ सत्तारुढ़ बीजेपी ( BJP ) ने चुनाव आयोग ( Election Commission ) में शिकायत की है। बीजेपी ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी हद पार कर चुके हैं।

राहुल के बयान पर आयोग संज्ञान ले: बीजेपी

चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल की राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी है। वह कांग्रेस के 'गाली गैंग' के मुखिया हैं। हम चुनाव आयोग से चाहते हैं कि वे राहुल के बयान पर संज्ञान लें। देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष सबूतों के बैगर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

सोनिया गांधी पर बेटे राहुल का 5 लाख कर्ज, इटली में 7 है करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

रफाल को लेकर पीएम पर राहुल ने की थी टिप्पणी

बता दें कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में अवमानना याचिका दाखिल की है। उन्होंने यह याचिका रफाल लड़ाकू विमान मामले में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर हैं' टिप्पणी करने के संदर्भ में दायर की। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया है।

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App