
Janavisvasa yatra : 'सपा ने अयोध्या में चलवाई थी गोलियां, भाजपा ने रामभक्तों को दिया भव्य मंदिर'
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हापुड .Janavisvasa yatra : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने पी नड्डा ने गढ़मुक्तेश्वर में जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब भव्य राम मंदिर बन रहा है। जिसके लिये शुरू हुए आंदोलन के दौरान सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिये आई है। सपा सरकार में गुण्डाराज था। हर जिले में माफियाओं का बोलाबाला था। उस दौरान 700 दंगे हुए। आज उत्तर प्रदेश बदला है। पिछले पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। माफिया जेल में हैं। 2022 में जीत भाजपा की नहीं होगी,बल्कि वह जीत प्रदेश की जनता की होगी। यहां की महिलाओं,युवाओं और किसानों की होगी।
जेपी नड्डा ने गढ़मुक्तेश्वर में जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुये अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति है कि हम पांच साल बाद अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाते हैं। हम वहीं कर रहे हैं। हमें यह मोदी ने सिखाया है।
नड्डा ने कहा कि यह जनविश्वास यात्रा है। हमारे अखिलेश भाई कभी-कभी यात्रा लेकर निकलते हैं। इनकी झांसे की यात्रा होती है। उनके पास बताने को कुछ नहीं है। हमारे पास बहुत कुछ है। उनकी सरकार में हर जिले में माफिया होते थे। दंगे होते थे। अब फर्क साफ दिख रहा है।
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में पहले धार्मिक आयोजनों की अनुमति लेने के लिये पुलिस के पास भाग-भागकर जाना होता था। इसके बावजूद अनुमति नहीं मिलती थी। आज कभी भी कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं। पहले हर जिले में गुण्डागर्दी। अब हर जिले में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या में दीपोत्सव हो रहा है।
कानपुर में इत्र व्यवसायी के यहां करोड़ों रुपये मिलने पर भाजपा नेता ने कहा कि आज 280 करोड़ रुपये किसी और के पकड़े गये और तबियत किसी दूसरे की खराब होती है। जनता से पूछा कि आजकल माफिया कहां मिलते हैं, तो जवाब आया कि जेल में।
सपा सरकार में छोटे नहीं बड़े घोटाले :
अखिलेश पर सवाल उठाते हुए नड्डा ने कहा कि वे छोटा घोटाला नहीं करते हैं। बड़े-बड़े घोटाले करते हैं। डेढ़ हजार करोड़ रुपये का गोमती रिवर फ्रंट घोटाला किया। इनके राज में 700 दंगे हुए। सबसे घटिया बात तो यह कि मुख्यमंत्री रहते अखिलेश ने 15 आतंकवादियों से मुकदमे हटाये। लेकिन, कोर्ट ने उसपर रोक लगा दी। उनमें से चार को मौत की सजा हुई। बाकी को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी। यही अखिलेश का राज है।
Published on:
29 Dec 2021 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
