3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी कैबिनेट का फैसला: अब 15 करोड़ किसानों को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपए

मोदी सरकार 2.0 कैबिनेट की पहली बैठक किसानों के लिए पहली बैठक में बड़ा ऐलान कैबिनेट बैठक में पीएम पेंशन योजना को मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 Jun 2019, 9:39 AM IST

modi

नई दिल्ली। केंद्र में लगातार दूसरी बार NDA की सरकार बनने के बाद आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक पर पूरे देश की निगाहे थी। पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

LIVE UPDATE के लिए रिफ्रेश करें

- मोदी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को भी मंजूरी दे दी है। इसपर केंद्र सरकार 3 साल की अवधि के लिए 10774.5 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ा दिया है। अब नए फैसले के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की राशि मिेलेगी। पहले इस योजना के दायरे में सिर्फ 12 करोड़ किसान ही थे लेकिन अब 15 करोड़ को लाभ मिलेगा। किसान सम्मान निधि योजना से अधिकतम 5 हेक्टयर जमीन की शर्त को भी हटा दिया गया है। यानि अब देश का हर किसान इसके दायरे में आ सकता है। लाभार्थी किसान के खाते में साल में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्त पहुंचेगी।

- मोदी कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, PMO से बाहर निकले सभी मंत्री

- मोदी कैबिनेट की पहली बैठक जारी

- पीएम स्कॉलरशिप स्कीम में बदलाव कर छात्रों को 2500 रुपए प्रति महीना और छात्राओं को 3000 रुपए प्रति महीना स्कॉलरशिप देने का फैसला हुआ।

- मोदी ने चार्ज संभालते किया बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना में बदलाव

- PM नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद का चार्ज संभाला

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी PMO पहुंची

- किसानों के लिए पहली बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह भी पहुंचे

- कैबिनेट बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी PMO पहुंच चुके हैं।

- मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह और धर्मेंद्र प्रधान भी पहुंचे

- गृहमंत्री अमित शाह PMO पहुंच चुके हैं

- केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू