31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: NC का बड़ा ऐलान, आर्टिकल 370 की बहाली तक राजनीति में हिस्सा नहीं लेगी पार्टी

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सियासी हलचल तेज 'घाटी में आर्टिकल 370 की बहाली तक राजनीति में हिस्सा नहीं लेगी NC'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 10 Dec 2019, 5:49 PM IST

file photo

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटे काफी समय हो चुका है। लेकिन, सियासी बयानबाजी अब भी जारी है। इन सबके बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे घाटी में सियासी हलचल तेज हो गई है। नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता मुस्तफा कमाल ने कहा है कि जब तक अनुच्छेद-370 और जम्मू-कश्मीर राज्य की बहाली नहीं हो जाती, तब तक हमारी पार्टी राजनीतिक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेगी।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला के भाई मुस्तफा ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होगी, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों को नहीं देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की विशेष स्थिति को ध्वस्त कर दिया गया है। हम इस प्रणाली में किसी भी राजनीतिक प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि हम अनुच्छेद 371 नहीं चाहते हैं, जो लोग इसे चाहते हैं, उन्हें इसे लेने दें। वे एक तीसरे मोर्चे के बारे में बात कर रहे हैं। उन्हें इसके साथ जाने दें। नेशनल कॉन्फ्रेंस अपना रुख नहीं बदलेगी। मुस्तफा कमाल ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के इस एकतरफा फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जमीन तैयार कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 370 को असंवैधानिक घोषित करेगा।

फारूक अब्दुल्ला के भाई ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। यह एक तथ्य है कि अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर विधानसभा की मंजूरी के बिना निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर भारत पर इंटरनेशनल दबाव बढ़ रहा है और वर्तमान स्थिति हमेशा के लिए जारी नहीं रह सकती। मुस्तफा ने कहा कि वह फारूक अब्दुल्ला के संपर्क में हैं और उन्होंने कहा है कि वह कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति