मंदसौर.
शहर सहित जिले में अब धीरे-धीरे तापमान के बढऩे का क्रम शुरु हो गया है। इसके साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ रहा है। हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते तापमान में फिलहाल अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। जानकारों के अनुसार 25 फरवरी तक मौसम यथावत ही रहेगा। एक या दो डिग्री तापमान बढ़ या घट सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा। हालांकि जिले में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। जिले में बीते 3 दिन से दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है। गुरुवार को दिन का तापमान 30.5 डिग्री था। शुक्रवार को 30 डिग्री पर पहुंचा। इसके बाद शनिवार को फिर बढक़र 30.4 डिग्री पर पहुंच गया है। रविवार को भी यही स्थित रही। सुबह का तापमान 13.14 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। सर्द.गरम के मौसम के चलते लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
अचानक मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। 23 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क रहने के साथ ही ठंडक का अहसास होगा। परिवर्तन के आसार नहीं हैं। हालांकि फरवरी के आखिरी सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जानकारों का यह भी कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में कुछ जगह पर तेज हवा चल सकती है। मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है।
कई सिस्टम एक साथ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात पश्चिम हिमालय पर सक्रिय हुआ। जबकि एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र आंतरिक उड़ीसा पर निर्मित है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवा का क्षेत्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर बना है जबकि बंगाल की खाड़ी से नमी मध्य भारत की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं।
तीखी धूप व तापमान के बढऩे के साथ बढ़ रही गर्मी
इधर मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच दोपहर की तीखी धूप के बीच तापमान के बढऩे का क्रम जारी है। इसके बाद अब गर्मी का असर भी बढऩे लगा है। दोपहर के समय बाजार में आम लोग गर्मी से बचते हुए दिख रही है। तो धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो गया है। ऋतु परिवर्तन के इस दौर में मौसमी रोगियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।