
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में मंदी के बीच केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ( Union minister Nitin Gadkari ) ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल कारों को प्रतिबंधित नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद गुरुवार को ऑटो शेयर बाजार में बड़ा उछाल आया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( Union minister Nitin Gadkari ) ने कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि सरकार का पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर बैन लगाने का कोई इरादा नहीं है। हम ऐसा कुछ नहीं करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। BS-6 वाहनों (Vehicles) के चलते प्रदूषण कम होगा। साथ प्रदूषण को कम के अन्य उपायों पर भी गौर फरमाया जा सकता है।
बता दें कि ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर चल रहा है। इसी बीच पेट्रोल और डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की खबरें आई थीं। दरअसल, कुछ दिनों पहले नीति आयोग ने प्रस्ताव दिया था कि तिपहिया वाहनों को 2023 और 150 सीसी से कम क्षमता वाले दो पहिया वाहनों को 2025 तक सड़कों से हटा कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहन लाए जाएं। इसके बाद से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी गिरावट आई थी।
Updated on:
05 Sept 2019 04:33 pm
Published on:
05 Sept 2019 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
