26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक पास सभी छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए यह ऐलान किया कि राज्य के सभी स्नातक पास छात्राओं को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 8 Nov 2018, 9:22 PM IST

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक पास सभी छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक पास सभी छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सभी स्नातक पास छात्राओं के लिए गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल बिहार कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए यह ऐलान किया कि राज्य के सभी स्नातक पास छात्राओं को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बता दें कि इस बैठक में कुल 6 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसमें भवन निर्माण विभाग के लिए बड़ी राशि की स्वीकृति भी शामिल है।

बिहार: CM नीतीश कुमार ने खोला राज, महिलाएं उन्हें क्यों कहती हैं 'क्विंटलवा बाबा'

छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं की है लॉंच

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राज्य की स्नातक पास सभी छात्राओं के लिए कुल तीन सौ करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। इस राशि के तहत हर छात्राओं को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बता दें कि इस बैठक में भवन निर्माण विभाग के कामकाज के लिए भी 1.75 करोड़ रुपए की मंजूर किए गए। इसके अलावे नक्सलवाद और उग्रवाद प्रभावित इलाकों एवं आइटीआइ संस्थानों में 119 नए पदों की व्यवस्था की भी स्वीकृति दी गई। आपको बता दें कि इससे पहले भी नीतीश कुमार ने राज्य की लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई है। नीतीश कुमार ने पहले छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पहले साइकिल दी गई, इसके अलावा किताबें और ड्रेस भी मुफ्त में दिए जाने की व्यवस्था की गई। इसके अलावे इसी महीने मई में नीतीश सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य के एससी-एसटी छात्रों को UPSC औरBPSC परीक्षा के प्रीलिम्स पास करने पर क्रमशः एक लाख और 50 हजार रुपए आगे की तैयारी के लिए दिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग