बेंगलूरु. राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। टीम के के सदस्यों ने मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। टीम के साथ बैठक के दौरान सरकार ने दावा किया कि राज्य में अभी कोविड-१९ का सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है।