नई दिल्ली। असम में एनआरसी के ड्राफ्ट को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी के सांसद सौगत राय ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। विरोधी दलों की तरफ से इस मुद्दे पर बहस कराने की मांग जारी है। आपको बता दें कि एनआरसी ने इस ड्राफ्ट को कल जारी किया था और टीएमसी सांसदों के विरोध के कारण सोमवार को राज्यसभा स्थगित करना पड़ी थी।
पीएम से जवाब देने की मांग
सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन और निर्देश पर असम में एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट सोमवार को जारी किया गया था, जिसमें 40 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं थे। ऐसे में इन लोगों को बेघर होने का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को संसद में विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया था और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की थी।