रवि शंकर प्रसाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के उस बयान पर प्रतिक्रिया देने आए थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सत्ता में आने के बाद सुरक्षा बलों ने अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 2012 में 72,2013 में 67,2014 में 110, 2015 में 108,2016 में 150 , 2017 में 217 और 2018 में अब तक 75 आतंकवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मारे गए हैं। प्रसाद का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य में आतंकवाद से निपटने के लिए एनडीए और यूपीए के कार्यकाल में कितने प्रयास किए गए हैं।