Video : ‘औरंगज़ेब की औलाद’ बयान पर गुस्साए ओवैसी, पूछा – फडणवीस बताएं गोडसे और आप्टे की औलादें कौन है?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान पर AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते कहाकि महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस ने कहा "औरंगज़ेब के औलाद"। मैं नहीं जानता था कि आप (देवेंद्र फडणवीस) इतने विशेषज्ञ हैं। तो फिर बताओ गोडसे और आप्टे की औलाद कौन है?। हुआ यूं कि कोल्हापुर मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने कह दिया कि महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वे क़ानून अपने हाथ में न लें।