scriptपी चिदंबरम से पहले भी राजनीतिक जगत की ये गिरफ्तारियां रहीं सुर्खियों में | P Chidambram INX media case some more politician arrest in corruption | Patrika News
राजनीति

पी चिदंबरम से पहले भी राजनीतिक जगत की ये गिरफ्तारियां रहीं सुर्खियों में

भ्रष्टाचार मामले में P Chidambram अकेले गिरफ्तार नहीं
कई राजनेताओं की गिरफ्तारियां रह चुकी हैं सुर्खियों में

Aug 22, 2019 / 02:02 pm

धीरज शर्मा

f7b055e4-df5d-487d-a53f-b8d34a63cc92.jpg
नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में CBI ने बुधवार देर रात पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर ही लिया। कई घंटों तक चले घटनाक्रम के बाद सीबीआई को आखिरकार चिदंबरम की गिरफ्तारी करने में कामयाबी मिल गई। हालांकि ये पहली ऐसी गिरफ्तारी नहीं है जो सुर्खियों में छाई हो। इससे पहले भी देश के राजनीतिक जगत में कई ऐसी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जिन्होंने सबका ध्यान खींचा है।
दरअसल दक्षिण से लेकर उत्तर तक देश की राजनीति में कई ऐसे सितारे आए जिनकी गिरफ्तारी ना सिर्फ मुश्किल रही, बल्कि इन गिरफ्तारियों ने जमकर सुर्खियां भी बंटोरीं। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच चर्चित गिरफ्तारियां।
karunanidhi_arrest.jpg
करुणानिधि की रात 2 बजे गिरफ्तारी

सबसे पहले बात करते हैं दक्षिण राज्य तमिलनाडु की जहां डीएमके प्रमुख करुणानिधि को उनके ही आवास पर वर्ष 2001 में गिरफ्तार किया गया था।

ये गिरफ्तारी लंबे सियासी घटनाक्रम के बाद रात करीब 2 बजे हुई थी। करुणानिधि पर चेन्नई में हुए एक पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।
lalu-yadav_650x400_71514294604.jpg
चारा घोटाला में लालू हुए गिरफ्तार

अपनी गिरफ्तारी से सुर्खियां बटोरने वालों में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी शामिल हैं।

रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट ने लालू को चारा घोटाला में दोषी पाया।
इसमें लालू को 5 साल की सजा हुई पांच लाख का जुर्माना भी लगा।

इस केस में लालू समेत 50 लोगों को चारा खरीदने के लिए नकली बिल और वाउचर इस्तेमाल कर कोष से 37 करोड़ रुपए निकालने का दोषी पाया गया।
1010.png
भूमि घोटाले में येदियुरप्पा हुए अरेस्ट

सरकारी भूमि घोटाले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा को जेल जाना पड़ा।

येदियुरप्पा को 15 अक्टूबर, 2011 को गिरफ्तार किया गया था।
विशेष लोकायुक्त अदालत ने उन्हें सरकारी भूमि को दर्शाने में कथित अनियमितताओं में आरोपी पाया।

25 दिन जेल में बिताने के बाद वह 8 नवंबर, 2011 को रिहा हो गए।

uttar-pradesh-up-assembly-election-2017-amar-singh-samajwadi-party-14-1473853171.jpg
नोट फॉर वोट मामले में अमर सिंह को न्यायिक हिरासत
राज्य सभा सांसद और पूर्व समाजवादी नेता अमर सिंह को 6 सितंबर, 2011 को नोट फॉर वोट मामले में 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

अमर सिंह समेत अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इसके बाद अमर सिंह को तीस हजारी कोर्ट ने आंतरिक राहत देते हुए 19 सितंबर तक के लिए जमानत बढ़ा दी थी।

in01_bangaru.jpg
तहलका स्टिंग में फंसे बंगारू लक्ष्मण

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण ने वर्ष 2001 में खूब सुर्खियां बटोरीं।
इस दौरान तहलका स्टिंग मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत उन्हें दोषी पाया गया।

यह मामला कथित हथियार सौदे से जुड़ा था।

साल 2012 में उन्हें दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई।

Home / Political / पी चिदंबरम से पहले भी राजनीतिक जगत की ये गिरफ्तारियां रहीं सुर्खियों में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो