2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 मेहमानों के बीच 20 मई को केरल के सीएम पद की शपथ लेंगे पी विजयन

पी विजयन दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए जा रहे हैं। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें 500 मेहमानों को बुलाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

May 18, 2021

P. Vijayan to take oath as CM of Kerala among 500 guests on May 20

P. Vijayan to take oath as CM of Kerala among 500 guests on May 20

तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार दूसरी जीत के साथ इतिहास रचते हुए पी विजयन दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए जा रहे हैं। इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें 500 मेहमानों को बुलाया जाएगा। करीब 50 हजार की क्षमता वाले सेंट्रल स्टेडियम में कोविड नियमों का पालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को 20 मई दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा।

21 मंत्रियों को दिलाई जाएगी गोपनीयता की शपथ
इस मौके पर प्रदेश के सीएम पद के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 21 मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। पी. विजयन के अनुसार स्टेडियम में 500 से ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया जाएगा। वैसे सेंट्रल स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था 50 हजार से ज्यादा लोगों की है। इस मौके पर 140 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ राज्य के 29 सांसद, न्यायपालिका एवं मीडिया के लोगों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

इन लोगों को ही मिलेगा प्रवेश
सरकारी आदेश के अपुयार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर प्रवेश पास से ही एंट्री मिलेगी। साथ ही मंच पर एवं नीचे भी बैठने वालों को भी कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। आदेश के अनुसार कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र या कोविड टीकाकरण का अंतिम प्रमाणपत्र दिखाने वालों को ही एंट्री दी जाएगी। आपको बता दें कि केरल में लगातार दूसरी बार एलडीएफ गठबंधन की सरकार बन रही है। जिसका नेतृत्व खुद विजयन कर रहे हैं।

Story Loader