4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप को देश में विकल्प के तौर पर देख रही जनता, पूरी ताकत से लड़ेगी आप

आप को देश में विकल्प के तौर पर देख रही जनता, पूरी ताकत से लड़ेगी आप

2 min read
Google source verification
आप को देश में विकल्प के तौर पर देख रही जनता, पूरी ताकत से लड़ेगी आप

आप को देश में विकल्प के तौर पर देख रही जनता, पूरी ताकत से लड़ेगी आप

आप को देश में विकल्प के तौर पर देख रही जनता, पूरी ताकत से लड़ेगी आप
मंदसौर.
शिक्षा व स्वास्थ्य से लेकर बिजली के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो काम किया है अब वह मॉडल बन गया है। दिल्ली मॉडल के साथ हम प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश में २०२३ में होने वाले विधानसभा से लेकर आगामी समय में होने वाले निकाय से लेकर पंचायत के स्थानीय चुनावों में भी उतरेंगे। यह बात आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली से बढ़कर अब आप पंजाब में जीती है और जनता ने राजनीति नहीं काम करने वाली पार्टी पर भरोसा दिखाया है। प्रदेश में भी संगठन विस्तार का काम तेजी से कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मंदसौर में सत्ता पक्ष के नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार हत्याकांड पर परिवार को न्याय नहीं मिला है। इसमें सीबीआई जांच की मांग की। एसआईटी बनी लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। सिर्फ एक ने आगे आकर गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन इसमें जरुरत जांच की है। कई सफेदपोश के इसमें शामिल होने की बात भी कही। प्रेसवार्ता के दौरान बंधवार हत्याकांड को ही सबसे ज्यादा उठाया। इसके बाद कहा कि शिवना शुद्धिकरण सालों से लाखों-करोड़ों खर्च कर रहे लेकिन नदी उसी स्थिति में है। सिर्फ राजनीतिक कर रहे है। हम इस १० दिन में बदल सकते है। जनता के बीच जाकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आप पार्टी का विजन जनता को बताएंगे व बंधवार हत्याकांड को लेकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने थ्री सी प्लस वाले पार्टी के फॉर्मूले के आधार पर प्रत्याशियों के चयन और चुनाव लडऩे की बात कही।


पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार तेजी से कर रही पार्टी
उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब प्रदेश में तेजी से अपना विस्तार करने में जुट गई है। पार्टी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 230 सीटो पर अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी मालवा क्षेत्र में दम खम से जुट गए है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी पार्टी का विस्तार करने और यहां मुद्दों को समझने के लिए प्रेसवार्ता की और अब सम्मेलन व आंदोलन के जरीए यहां सक्रिय होने की बात कही। मंदसौर सहित आसपास के इलाके से भाजपा के नेताओ और मंत्रियों तक को भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि हर वो व्यक्ति पार्टी में जुड़ सकता है। जो पार्टी के थ्री सी फैक्टर यानी करप्शन, क्रिमिनल और कैरेक्टर लेस कैटेगरी में शामिल नहीं होगा।