
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी, बोले- झारखंड के लोगों की सेवा करते रहेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद झामुमो-गठबंधन और हेमंत सोरेन को जीत की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं झारखंड के लोगों को धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।"
JMM-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार
प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता की सेवा करने का आश्वासन देते हुए कहा, "हम आने वाले समय में राज्य की सेवा करते रहेंगे और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।" बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रही है।
अमित शाह बोले- जनादेश का सम्मान करते हैं
बता दें कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah) ने भी ट्वीट किया। अमित शाह ने कहा कि हम झारखंड में जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट योजना शुरू की
हेमंत सोरेन बोले आज हमारे लिए संकल्प लेने का दिन
झारखंड विधानसभा में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का आभार जताया । साथ ही सोनिया, राहुल गांधी और लालू यादव को गठबंधन के लिए धन्यवाद दिया। सोरेन ने कहा कि ये जीत जनता के लिए उत्साह का दिन है। हालांकि मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेना का है। सोरेन ने कहा कि आज से राज्य में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।
Updated on:
23 Dec 2019 10:27 pm
Published on:
23 Dec 2019 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
