40 सांसदो के लिए पीएम मोदी ने दी विदाई स्पीच
रिटायर हो रहे सासंदों के लिए पीएम मोदी ने विदाई स्पीच दी। उन्होंने कहा कि हर सांसद सोचता है कि मैं अपने कार्यकाल में कोई खास मुद्दा उठाकर जाऊं, जो हमेशा याद रखा जाए। लेकिन इस सत्र में यह मौका हाथ से छूट गया। कल तक तो ऐसा भी लग रहा था कि आज बोलने का मौका मिलेगा या नहीं। तीन तलाक जैसे मुद्दे पर बहस में शामिल होने से आप लोग वंचित रह गए। मैं चाहता हूं कि आप ऐसा न सोचें कि इस सदन से जाने के बाद आपके लिए दरवाजे बंद हो गए। जब भी मौका मिले मेरे पास आएं, मैं आपके विचारों को समझूंगा।