26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Oscar Fernandes Passed Away: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

Oscar Fernandes Passed Away. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस (congress leader oscar fernandes) का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

less than 1 minute read
Google source verification
Oscar Fernandes Passed Away.

Oscar Fernandes Passed Away.

नई दिल्ली। Oscar Fernandes Passed Away. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस (congress leader oscar fernandes passed away) का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। ऑस्कर फर्नाडिस (oscar fernandes) के निधन की खबर सुनकर कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस (oscar fernandes) की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) और राहुल गांधी (rahul gandhi) के करीबी थे। वह यूपीए (UPA) सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस (oscar fernandes) लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। वह राजीव गांधी (rajeev gandhi) के संसदीय सचिव रह चुके हैं।

उनके निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी समेत पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) का कहना है कि यह पार्टी से साथ मेरे लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है। ऑस्कर फर्नाडिस जी मेरे लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक थे। वहीं प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने उन्हें पार्टी का सबसे वफादार और बेहतरीन सैनिक बताते हुए दुख जताया है।

यह भी पढ़ें:

अगर ऑस्कर फर्नांडिस (oscar fernandes) के राजनीतिक सफर पर एक नजर डालें तो साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीत दर्ज करते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। इसके बाद से ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा में पार्टी का पक्षव मजबूती से रखते थे।


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग